हमें क्या मतलब है।
हमें क्या मतलब है॥
उसे क्या हुआ
या तुझे क्या हुआ।
इससे भला हमें क्या मतलब है॥
उसकी माँ बीमार है
या तेरे घर का हालत खराब है।
इससे भला हमें क्या मतलब है॥
समाज भ्रष्ट होता जा रहा है
या देश गर्त में जा रहा है।
इससे भला हमें क्या मतलब है॥
लूट-पाट और बलात्कार बढ़ता जा रहा है
या कंपनियों का राज्य आता जा रहा है।
इससे भला हमे क्या मतलब है॥
निजीकरण बढ़ जाए
या खुदरा क्षेत्र, रेल और
सुरक्षा क्षेत्र में एफ॰ डी॰ आइ॰ आ जाए।
इससे भला हमे क्या मतलब है॥
सभ्यता नष्ट हो जाए,
संस्कृति भ्रष्ट हो जाए
या पर्यावरण खत्म हो जाए।
इससे भला हमे क्या मतलब है॥
आखिर ऐसे मतलब का क्या है मतलब,
जिसका नहीं हो कोई मतलब।
है, हमें तो मतलब है
सिर्फ अपने मतलब से।
नौकरी हो,
व्यापार हो,
घर हो,
बंगला हो,
कार हो,
ए॰ सी॰ हो,
पहनने को अच्छा-अच्छा कपड़ा हो,
समाज में अपनी पहचान हो,
एक कमाऊ बीवी हो और क्या ।।
नीरज का मतलब है,
मतलब का मतलब समझना।
न की अपनी
मतलबों में गुम हो जाना॥
मतलब है
तो हम है,
दुनिया है।
मतलब नहीं
तो कुछ भी नहीं है॥
हमें क्या मतलब है॥
उसे क्या हुआ
या तुझे क्या हुआ।
इससे भला हमें क्या मतलब है॥
उसकी माँ बीमार है
या तेरे घर का हालत खराब है।
इससे भला हमें क्या मतलब है॥
समाज भ्रष्ट होता जा रहा है
या देश गर्त में जा रहा है।
इससे भला हमें क्या मतलब है॥
लूट-पाट और बलात्कार बढ़ता जा रहा है
या कंपनियों का राज्य आता जा रहा है।
इससे भला हमे क्या मतलब है॥
निजीकरण बढ़ जाए
या खुदरा क्षेत्र, रेल और
सुरक्षा क्षेत्र में एफ॰ डी॰ आइ॰ आ जाए।
इससे भला हमे क्या मतलब है॥
सभ्यता नष्ट हो जाए,
संस्कृति भ्रष्ट हो जाए
या पर्यावरण खत्म हो जाए।
इससे भला हमे क्या मतलब है॥
आखिर ऐसे मतलब का क्या है मतलब,
जिसका नहीं हो कोई मतलब।
है, हमें तो मतलब है
सिर्फ अपने मतलब से।
नौकरी हो,
व्यापार हो,
घर हो,
बंगला हो,
कार हो,
ए॰ सी॰ हो,
पहनने को अच्छा-अच्छा कपड़ा हो,
समाज में अपनी पहचान हो,
एक कमाऊ बीवी हो और क्या ।।
नीरज का मतलब है,
मतलब का मतलब समझना।
न की अपनी
मतलबों में गुम हो जाना॥
मतलब है
तो हम है,
दुनिया है।
मतलब नहीं
तो कुछ भी नहीं है॥